Sunday, November 14, 2010

बाल दिवस

चाचा का बर्थ डे जब आया ॥ दुनिया भर की खुशियाँ लाया ॥ हर बच्चे को बाल दिवस पर ॥ गोदी ले - ले खूब खिलाया ॥ श्वेत कबूतर गगन उड़ाकर ॥ हर हाथों में फूल थमाकर ॥ दुनिया भर को दिया है हमने ॥ शांति का मैसेज घर - घर जाकर ॥ बाल दिवस पर हम सब बच्चे ॥ भारत माँ से करते वादा ॥ शान बढ़ाएँगे भारत की ॥ दुनिया के हर कोने जाकर ॥ चाचा नेहरू की जय- - - उदय भान कनपुरिया

No comments:

Post a Comment